आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि पार्टी अगले साल गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
BIG ANNOUNCEMENT‼️
Aam Aadmi Party to contest 2022 Gujarat Legislative Assembly Polls on all seats- AAP National Convenor & Delhi CM @ArvindKejriwal
#હવે_બદલાશે_ગુજરાત pic.twitter.com/PQrdMjEzwE
— AAP (@AamAadmiParty) June 14, 2021
एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली मॉडल को गुजरात में नहीं लाएगी, क्योंकि हर राज्य का अपना मॉडल हो सकता है। उन्होंने कहा कि गुजरात का मॉडल गुजरात की जनता तय करेगी। अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में बेरोजगारी, कॉलेज में दाखिले और किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों को भी उठाया।
यहां के लोग सोचते हैं कि दिल्ली में बिजली फ्री हो सकती है तो यहां क्यों नहीं? इसी तरह अस्पतालों की भी हालत यहां 70 साल से नहीं सुधरी है। लेकिन अब चीजें बदलेगी: AAP नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ANI को ट्वीट किया।
People here (Gujarat) think if electricity can be free in Delhi, why not here? Likewise, for hospitals also the condition has not improved in 70 years here. But things will change now: AAP leader and Delhi CM Arvind Kejriwal, pic.twitter.com/0oPOEyRvbc
— ANI (@ANI) June 14, 2021
वहीँ इस दौरान गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी (AAP) की सदस्यता ले ली।
अरविन्द केजरीवाल ने ट्विटर पर गुजरती भाषा में ट्वीट करते हुए यह घोषणा की, “मैं आम आदमी पार्टी परिवार में गुजरात के जाने-माने पत्रकार श्री इसुदान गढ़वी जी का स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि इसुदान भाई गुजरात के लोगों के साथ मिलकर गुजरात के लिए अपना सपना जरूर पूरा करेंगे। अब गुजरात बदलेगा।”
હું ગુજરાતના જાણીતા પત્રકાર શ્રી ઇસુદાન ગઢવિજીનું આમ આદમી પાર્ટી પરિવારમાં સ્વાગત કરું છું. મને પૂરો વિશ્વાસ છે કે ઇસુદાન ભાઈએ ગુજરાત માટે જે સપનું જોયું છે તે નિશ્ચિતરૂપે ગુજરાતની જનતા સાથે મળીને પૂરું કરશે.
હવે બદલાશે ગુજરાત. pic.twitter.com/8LDIfZOoGu
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 14, 2021